लाइव न्यूज़ :

मोहाली के अस्पताल में 72 वर्षीय कोविड मरीज को एंटीबॉडी कॉकटेल चढ़ाया गया

By भाषा | Updated: May 30, 2021 22:20 IST

Open in App

चंडीगढ़, 30 मई पंजाब के मोहाली में 72 वर्षीय कोविड मरीज को रविवार को एक निजी अस्पताल में ‘मोनोक्लोनल एंटीबॉडी कॉकेटल’ उपचार दिया गया है। इससे पहले दिल्ली और गुड़गांव के अस्पताल में इसी तरह के दो मरीजों को यही उपचार दिया गया था।

मोहाली स्थित इस निजी अस्पताल ने एक बयान में बताया कि मरीज दो दिन पहले कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था और उन्हें मधुमेह है तथा किडनी की भी बीमारी है।

बयान के मुताबिक, मरीज को कॉकटेल की एक खुराक चढ़ाई गई है और मरीज स्थिर है।

मोहाली फोर्टिस अस्पताल के ‘क्रिटिकल केयर, पल्मोनोलॉजी और चेस्ट एवं स्लीप मेडिसिन’ विभाग में वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ ज़फर अहमद ने कहा कि मोनोक्लोनल एंटीबॉडिज़ को ‘कृत्रिम रूप से प्रयोगशाला में बनाया गया है’ और यह वही एंटीबॉडी हैं जिन्हें शरीर बीमारी से लड़ने के लिए बनाता है।

डॉ अहमद ने बयान में कहा कि इस कॉकटेल में, कासिरिविमाब और इम्देवीमाब, मोनोक्लोनल एंटीबॉडीज़ हैं जो खासतौर पर सार्स-कोव-2 के स्पाइक प्रोटिन को अवरूद्ध करती हैं जिससे कोरोना वायरस का मानव कोशिकाओं में प्रवेश रुकता है।

दवा कंपनी रोशे इंडिया और सिप्ला ने सोमवार को ऐलान किया था कि रोशे कि एंटीबॉडी कॉकटेल को भारत में शुरू किया जा रहा है और इसकी एक खुराक की कीमत 59,750 रुपये है तथा इसका इस्तेमाल मामूली और मध्यम स्तर के कोविड-19 के उन मरीजों के लिए किया जा सकता है जिनको खतरा ज्यादा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह