लाइव न्यूज़ :

चमगादड़ों की दो प्रजातियों में पाया गए निपाह वायरस के एंटीबॉडी

By भाषा | Updated: September 29, 2021 18:33 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 29 सितंबर केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआईवी) द्वारा चमगादड़ों की दो प्रजातियों के नमूनों में निपाह वायरस के एंटीबॉडी पाए गए हैं। इससे उन आशंका को बल मिला है जिसके अनुसार यह घातक बीमारी चमगादड़ों के माध्यम से फैली।

मंत्री ने संवाददाताओं से कहा कि एनआईवी पुणे ने कोझिकोड से चमगादड़ों की विभिन्न प्रजातियों के नमूने एकत्र किये थे जहां इस साल निपाह संक्रमण का एक मामला सामने आया था। उक्त मामले में 12 साल का एक बच्चा संक्रमित था और पांच सितंबर को उसकी मौत हो गई थी।

उन्होंने कहा कि स्तनपायी जीव की दो प्रजातियों की जांच में पता चला कि उनमें निपाह के विरुद्ध काम करने वाले ‘आईजी’ एंटीबॉडी मौजूद हैं। मंत्री ने कहा कि बाकी नमूनों की जांच भी प्रयोगशाला में की गई और उसके नतीजे जल्दी ही उपलब्ध होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल