लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में टीके की दोनों खुराक ले चुके 20 प्रतिशत लोगों में नहीं बनी एंटीबॉडी : आईएलएस

By भाषा | Updated: September 12, 2021 15:56 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 12 सितंबर भुवनेश्वर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ लाइफ साइंस (आईएलएस) ने कहा है कि ओडिशा में कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक ले चुके करीब 20 प्रतिशत लोगों में सार्स-सीओवी2 के खिलाफ एंटीबॉडी नहीं बन पायी और उन्हें बूस्टर खुराक की आवश्यकता पड़ सकती है।

आईएलएस के निदेशक डॉ. अजय परिदा ने बताया कि ओडिशा में अब तक 61.32 लाख से अधिक लोग कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक ले चुके हैं जिनमें 10 लाख से अधिक लोग भुवनेश्वर में हैं और उनमें से करीब 20 प्रतिशत लोगों में सार्स-सीओवी2 के खिलाफ एंटीबॉडी नहीं बन पायी तथा उन्हें बूस्टर खुराक की आवश्यकता हो सकती है।

आईएलएस निदेशक ने कहा, ‘‘हालांकि कोविड-19 से संक्रमित कुछ मरीजों में एंटीबॉडी का स्तर 30,000 से 40,000 है लेकिन टीके की खुराक ले चुके कुछ लोगों में यह 50 से कम है। अगर एंटीबॉडी का स्तर 60 से 100 है तो हम कह सकते हैं कि वह व्यक्ति एंटीबॉडी पॉजिटिव है।’’

उन्होंने कहा कि कोविशील्ड और कोवैक्सीन टीके की प्रभावशीलता केवल 70 से 80 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 रोधी टीके की दो खुराक लेने के बावजूद एंटीबॉडी बनाने में सक्षम न होना आनुवंशिक क्रम में व्यक्तिगत अंतर के कारण हो सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘एंटीबॉडी जीनोम अनुक्रमण अध्ययन के जरिए इस तथ्य का पता चला।’’

डॉ. परिदा ने कहा कि 0 से 18 वर्षीय आयु वाले बच्चों और किशोरों के अलावा टीके की दोनों खुराक ले चुके ये 20 प्रतिशत वयस्क भी कोविड-19 संक्रमण की चपेट में आने के लिहाज से संवेदनशील हैं। उन्हें महामारी की संभावित तीसरी लहर के दौरान अतिरिक्त सावधान रहने की आवश्यकता है।

भुवनेश्वर स्थित आईएलएस, इंडियन सार्स-सीओवी2 जीनोम कंसोर्टियम का हिस्सा है जो देशभर में फैली 28 प्रयोगशालाओं का नेटवर्क है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे