लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: हरियाणा में सीरो सर्वेक्षण में 8 प्रतिशत लोगों में मिली कोरोना वायरस के खिलाफ एंटीबॉडी

By भाषा | Updated: September 4, 2020 17:53 IST

सर्वेक्षण के मुताबिक करनाल में 12.2 प्रतिशत, जिंद में 11 प्रतिशत, कुरुक्षेत्र में 8.7 प्रतिशत, चरखी दादरी में 8.3 प्रतिशत और यमुनानगर में 8.3 प्रतिशत संक्रमण दर दर्ज की गयी।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा राज्य में महिलाओं में संक्रमण दर 7.8 प्रतिशत दर्ज की गयी। हरियाणा राज्य में संक्रमण के 70,000 से ज्यादा मामले आ चुके हैं और करीब 750 लोगों की मौत हुई है।हरियाणा राज्य में वर्तमान में ठीक होने की दर करीब 80 प्रतिशत है।  

चंडीगढ़:  हरियाणा में पिछले महीने किए गए सीरो सर्वेक्षण में आठ प्रतिशत लोगों में कोविड-19 संक्रमण के खिलाफ एंटीबॉडी मिली तथा शहरी क्षेत्रों और एनसीआर के जिलों में रहने वाले लोग ज्यादा संक्रमित पाए गए। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। राज्य के 22 जिलों में प्रत्येक से 850 नमूने एकत्र किए गए। शहरी और ग्रामीण, दोनों क्षेत्रों से नमूने लिए गए।

विज ने बताया कि कुल 18,905 नमूने एकत्र किए गए और सीरो सर्वेक्षण से पता चला कि राज्य में कोविड-19 की संक्रमण दर आठ प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण आबादी की तुलना में शहरी आबादी ज्यादा प्रभावित हुई है । विज ने कहा कि शहरी इलाके में सीरो सर्वेक्षण में संक्रमण दर 9.59 प्रतिशत मिली जबकि ग्रामीण इलाके में यह दर 6.9 प्रतिशत पायी गयी।

फरीदाबाद और गुरुग्राम जैसे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के जिलों में सीरो संक्रमण दर ज्यादा दर्ज की गयी। सर्वेक्षण के मुताबिक राज्य में सबसे ज्यादा फरीदाबाद में यह 25.8 प्रतिशत, नूंह में 20 प्रतिशत और सोनीपत में 13.3 प्रतिशत है। फरीदाबाद के शहरी क्षेत्र में संक्रमण दर 31.1 प्रतिशत और ग्रामीण क्षेत्र में 22.2 प्रतिशत संक्रमण दर दर्ज की गयी।

नूंह के शहरी क्षेत्र में संक्रमण दर 30.3 प्रतिशत और ग्रामीण क्षेत्र में 13.9 प्रतिशत थी। गुरुग्राम के शहरी क्षेत्र में संक्रमण दर 18.5 प्रतिशत और जिले के ग्रामीण क्षेत्र में यह 5.7 प्रतिशत थी। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने आबादी के अनुपात में संक्रमण का पता लगाने के लिए जून में राज्यों को सीरो सर्वेक्षण कराने की सलाह दी थी।

सर्वेक्षण के मुताबिक करनाल में 12.2 प्रतिशत, जिंद में 11 प्रतिशत, कुरुक्षेत्र में 8.7 प्रतिशत, चरखी दादरी में 8.3 प्रतिशत और यमुनानगर में 8.3 प्रतिशत संक्रमण दर दर्ज की गयी। पानीपत में 7.4 प्रतिशत, पलवल में 7.4 प्रतिशत, पंचकूला में 6.5 प्रतिशत, झज्जर में 5.9 प्रतिशत, अंबाला में 5.2 प्रतिशत, रेवाड़ी में 4.9 प्रतिशत, सिरसा में 3.6 प्रतिशत, हिसार में 3.4 प्रतिशत, भिवानी में 3.2 प्रतिशत, महेंद्रगढ़ में 2.8 प्रतिशत और कैथल में 1.7 प्रतिशत संक्रमण दर दर्ज की गयी।

राज्य में महिलाओं में संक्रमण दर 7.8 प्रतिशत दर्ज की गयी। राज्य में संक्रमण के 70,000 से ज्यादा मामले आ चुके हैं और करीब 750 लोगों की मौत हुई है । राज्य में वर्तमान में ठीक होने की दर करीब 80 प्रतिशत है।  

टॅग्स :हरियाणाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह, वे किसी और नेता पर भरोसा नहीं कर पा रही हैं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया