लाइव न्यूज़ :

सनातन संस्था के सदस्य वैभव के घर से ATS ने बरामद किए बम, वकील ने कहा- ये देश का कैसा कानून?

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 10, 2018 11:07 IST

घटना गुरुवार ( 9 अगस्त) की है। देर रात वैभव रावत के घर से विस्फोटक बरामद किया गया था। संदेह जताया जा रहा है कि यह आरडीएक्स है।

Open in App

मुंबई, 10 अगस्त:महाराष्ट्र के पालघर जिले के नल्लासोपारा में सनातम संस्था के सदस्य वैभव रावत के घर से तकरीबन आठ बम एटीएस ने बरामद किए हैं।  गुरुवार ( 9 अगस्त)  देर रात वैभव रावत के घर से विस्फोटक बरामद किया गया था। संदेह जताया जा रहा है कि यह आरडीएक्स है।

वैभव राउत के वकील संजीव पुनालेकर ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि एटीएस ने मुझे वैभव राउत की गिरफ्तारी के बारे में सूचित नहीं किया है। आश्चर्य है कि इस देश और खासकर के महाराष्ट्र में किस प्रकार का कानून चल रहा है। हम सभी कानूनी कदम उठाएंगे।  पुलिस के मुताबिक, नल्लासोपारा पश्चिम के भंडार आली में यह विस्फोटक बरामद हुआ है। पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक विस्फोटक के बारे में सूचना मिलने के बाद महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) और पालघर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। मामले की जांच चल रही है।बता दें कि वैभव राउत फिर से पुलिस की रडार पर था। वह तोड़फोड़ और विध्वंसक गतिविधियों में हमेशा शामिल रहता था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राउत सनातन संस्‍था और हिंदू जनजागृति समिति का सदस्‍य भी था। हालांकि सनातन संस्‍था ने पूरे मामले से दूरी बना ली है और कहा है कि राउत उसका कार्यकर्ता नहीं है। 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी