लाइव न्यूज़ :

मथुरा में संघ के कार्यालय पर असामाजिक तत्वों का हमला, तीन गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 30, 2020 00:42 IST

Open in App

मथुरा, 29 दिसम्बर उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में आज समुदाय विशेष के चालीस-पचास लोगों ने थाना गोविंद नगर के मसानी पुलिस चौकी क्षेत्र में स्थित राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) कार्यालय पर अचानक हमला कर पथराव कर दिया तथा कई पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट भी की। पुलिस ने इसकी जानकारी दी और बताया कि इस सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि इस झगड़े का कारण एक दिन पूर्व कार्यालय में चोरी के आरोप में दो लड़कों को पकड़कर पुलिस को सौंपना था, जिन्हें हमलावर दल निर्दोष बता रहे थे तथा पुलिस की इस कार्यवाही का विरोध कर रहे थे।

गोविंद नगर थाना प्रभारी और पुलिस निरीक्षक एम पी चतुर्वेदी ने बताया, ‘संघ कार्यालय पर हमला करने के मामले में तीन युवकों को पकड़ लिया गया है, तथा बाकी की पहचान एवं तलाश जारी है। उनमें से कई अन्य को भी जल्द ही दबोच लिया जाएगा।’

उन्होंने बताया, ‘यह घटना मंगलवार की सुबह उस समय घटी, जब अचानक असामाजिक तत्वों की भीड़ ने संघ कार्यालय पर हमला कर दिया।

उन्होंनें बताया, ‘‘वे लोग सोमवार को चोरी के आरोप में पकड़े गए दो लड़कों की हिरासत एवं पूछताछ का विरोध कर रहे थे।’’ उन्होंने बताया कि वे सभी समुदाय विशेष से संबंध रखते हैं।

चतुर्वेदी ने बताया, ‘संघ कार्यालय पर झगड़े की सूचना के बाद भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष एवं महामंत्री आदि पदाधिकारी भी पहुंच गए थे। उनमें से महामंत्री राजू यादव ने ही पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।’

पुलिस ने पार्टी पदाधिकारियों को आश्वस्त किया है कि इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी और बलवा करने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस किसी को भी शहर का माहौल बिगाड़ने नहीं देगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान