लाइव न्यूज़ :

असैन्य नागरिकों की हत्या के खिलाफ जम्मू में पाकिस्तान विरोधी प्रदर्शन

By भाषा | Updated: October 17, 2021 18:27 IST

Open in App

जम्मू, 17 अक्टूबर जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों द्वारा असैन्य नागरिकों और सुरक्षाकर्मियों की हत्या की निंदा करने के लिए कई समूहों ने रविवार को यहां विभिन्न स्थानों पर पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जम्मू और सीमावर्ती जिले पुंछ के विभिन्न हिस्सों में यह ताजा विरोध प्रदर्शन आतंकवादियों द्वारा श्रीनगर तथा पुलवामा जिलों में अलग-अलग हमलों में दो गैर-स्थानीय लोगों, बिहार के अरविंद कुमार साह और उत्तर प्रदेश के सगीर अहमद की गोली मारकर हत्या किये जाने के एक दिन बाद हुआ।

विभिन्न समूहों के प्रदर्शनकारियों ने केंद्र शासित प्रदेश में आतंकी गतिविधियों को लगातार समर्थन देने की निंदा करते हुए पाकिस्तान सरकार के पुतले फूंके।

उन्होंने पुंछ जिले के सुरनकोट और मेंढर जंगलों में चल रहे तलाशी अभियान के दौरान अपनी जान गंवाने वाले नौ सैन्यकर्मियों को भी श्रद्धांजलि दी।

अधिकारियों ने बताया कि शिवसेना डोगरा फ्रंट के कार्यकर्ताओं ने रानी पार्क, ऑल जम्मू एंड कश्मीर पंचायत कांफ्रेंस ने सर्कुलर रोड, राष्ट्रीय बजरंग दल ने प्रेस क्लब के बाहर और जम्मू वेस्ट असेंबली मूवमेंट ने न्यू प्लॉट और राजपूत करणी सेना ने तवी पुल पर विरोध प्रदर्शन किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos