लाइव न्यूज़ :

नक्सल विरोधी अभियान: सीआरपीएफ हेलीकॉप्टरों में जोड़ रहा है एयर एंबुलेंस जैसी सुविधाएं

By भाषा | Updated: March 3, 2020 14:16 IST

हेलिकॉप्टर वाली एयर एंबुलेंस सेवा के लिए विशेष प्रशिक्षण मॉड्यूल छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सीआरपीएफ के कैंप में सोमवार से शुरू किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देहेलिकॉप्टरों में सीआरपीएफ एयर एंबुलेंस जैसी सुविधाएं जोड़ रहा है।यह मॉड्यूल बलों के चिकित्सकों और पराचिकित्सा कर्मियों के लिए था।

रायपुर: देश के नक्सल विरोधी अभियानों में भाग लेने वाले 12 से अधिक हेलिकॉप्टरों में सीआरपीएफ एयर एंबुलेंस जैसी सुविधाएं जोड़ रहा है। सीआरपीएफ ने यह पहल अपने बलों में हताहतों की संख्या कम करने के लिए की है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि हेलिकॉप्टर वाली एयर एंबुलेंस सेवा के लिए विशेष प्रशिक्षण मॉड्यूल छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सीआरपीएफ के कैंप में सोमवार से शुरू किया गया। यह मॉड्यूल बलों के चिकित्सकों और पराचिकित्सा कर्मियों के लिए था। अधिकारियों ने कहा कि हेलीकॉप्टर जब गंभीर रूप से घायल अथवा बीमार जवानों को लाने के लिए किसी मिशन उड़ान में होते हैं तो उनमें केवल मामूली दवाइयां और चिकित्सक होते हैं।

उड़ान के दौरान तत्काल विशेष चिकित्सा सुविधा देना संभव नहीं होता। उन्होंने बताया कि घायल जवान को उठाने और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने में जितना वक्त लगता है उसमें जवानों में अत्यधिक रक्तस्राव होता है और अभियान के दौरान घायल हुए जवान को बचाने का अहम वक्त जाया हो जाता है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सीआरपीएफ के नए प्रमुख ए पी माहेश्वरी ने निर्देश दिया है कि 12 से अधिक हेलिकॉप्टरों में एयर एंबुलेंस जैसी सुविधाएं जोड़ी जाएं ताकि जैसे ही इनमें किसी घायल को अथवा बीमार को पहुंचाया जाए, वहां मौजूद चिकित्सक उन्हें जीवन रक्षक उपचार दे सकें। ये हेलीकॉप्टर वायु सेना और बीएसएफ से लिए जाते हैं। ये हेलीकॉप्टर छत्तीसगढ़ के जगदलपुर और रायपुर में तथा झारखंड के रांची में हैं।

गौरतलब है कि सीआरपीएफ के महानिदेशक माहेश्वरी ने हाल ही में सैनिकों को भेजे एक संदेश में कहा था कि ‘‘नवोन्मेषी जीवन रक्षक चिकित्सा सुविधाएं शीघ्र शुरू हो जाएंगी।’’

टॅग्स :छत्तीसगढ़नक्सलसीआरपीएफ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया