लाइव न्यूज़ :

तीन कृषि कानूनों को वापस लेने के कदम से राष्ट्र विरोधी, अलगाववादी तत्वों की मंशा विफल हुई :एसजेएम

By भाषा | Updated: November 19, 2021 17:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 नवंबर आरएसएस से संबद्ध स्वदेशी जागरण मंच (एसजेएम) ने केंद्र सरकार द्वारा तीन कृषि कानूनों को वापस लेने के फैसले के स्वागत करते हुए शुक्रवार को कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने इस कदम से ‘राष्ट्र विरोधी एवं अलगवावादी तत्वों की बुरी मंशा’ को विफल बना दिया है।

आरएसएस से संबद्ध स्वदेशी जागरण मंच के सह संयोजक अश्विनी महाजन ने अपने बयान में तीन कृषि कानूनों की मंशा को ‘नेक’ बताया और कहा कि यह प्रधानमंत्री के बयान से भी स्पष्ट होता है कि उनकी सरकार आंदोलनरत किसानों को इसके फायदे नहीं समझा पायी ।

महाजन ने कहा, ‘‘ यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कृषि कानूनों के विरोध के नाम पर कई अलगाववादी तत्व आंदोलन में कूद गए और राष्ट्र की अखंडता एवं सुरक्षा को खतरा पैदा किया । ’’

उन्होंने कहा कि स्वदेशी जागरण मंच तीन कृषि कानूनों को वापस लेने के प्रधानमंत्री के बयान का स्वागत करता है जिससे इस संबंध में विवाद खत्म हो जायेगा ।

उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों को वापस लेने के कदम से सरकार ने राष्ट्र विरोधी और अलगवावादी तत्वों की बुरी मंशा को विफल कर दिया है।

महाजन ने कहा कि पुराने कानूनों में संशोधन करने की ‘निश्चित’ तौर पर आवश्यक है और नया कानून बनाना समय की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘ हालांकि, नये कानून बनाते समय सभी पक्षकारों को साथ लेना भी जरूरी है। ’’

उन्होंने उम्मीद जतायी कि इन कानूनों को वापस लेने के बाद कृषि विपणन एवं अन्य संस्थागत सुधारों का नया अध्याय शुरू होगा ।

महाजन ने कहा, ‘‘हम केंद्र सरकार के देश के किसानों की स्थिति को बेहतर बनाने की दिशा में उठाये गए कदमों की सराहना करते हैं जिसमें न्यूनतम समर्थन मूल्य को बढ़ाने, अधिक कृषि उत्पादों को इसके दायरे में लाना तथा कृषि विपणन के नये आयाम खोलना आदि शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर