लाइव न्यूज़ :

पंजाब में अराजकता फैलाने के प्रयास कर रहीं राष्ट्र-विरोधी शक्तियां: चन्नी

By भाषा | Updated: December 23, 2021 18:57 IST

Open in App

लुधियाना/चंडीगढ़, 23 दिसंबर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बृहस्पतिवार को कहा कि जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव निकट आ रहे हैं, कुछ राष्ट्र विरोधी शक्तियां राज्य में अराजकता फैलाने के प्रयास कर रही हैं।

चन्नी ने यह बात लुधियाना जिला न्यायालय परिसर में हुए बम विस्फोट के बाद कही, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच घायल हो गए।

मुख्यमंत्री ने यह आशंका भी व्यक्त की कि हो सकता है कि विस्फोट में मरने वाला व्यक्ति ही बम को संचालित कर रहा हो।

चंडीगढ़ में पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा,''जैसे-जैसे चुनाव निकट आ रहे हैं, कुछ राष्ट्र-विरोधी और राज्य-विरोधी शक्तियां इस तरह की घिनौनी हरकतें करने के प्रयास कर रही हैं और इसके लिए सरकार सतर्क है तथा लोगों को भी सावधान रहना चाहिए।''

चन्नी ने कहा कि पहले बेअदबी के प्रयास भी किए गए थे, लेकिन वे सफल नहीं हुए। अब, इस विस्फोट को अंजाम दिया गया है।

चन्नी, उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा और राज्य के मंत्री भारत भूषण आशु लुधियाना के एक अस्पताल पहुंचे और विस्फोट में घायल हुए लोगों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने लुधियाना में संवाददाताओं से कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि घटना में मरने वाला व्यक्ति बम को ऑपरेट कर रहा था।

चन्नी ने विस्फोट को ''दुर्भाग्यपूर्ण घटना'' करार देते हुए कहा कि इस घटना में पांच लोग घायल हो गए और वे खतरे से बाहर हैं।

उन्होंने आशंका व्यक्त की कि राज्य के विधानसभा चुनावों से पहले पंजाब में 'अराजकता फैलाने' के प्रयास किये जा रहे हैं।

चन्नी ने कहा, ''मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि हर कीमत पर शांति बनाए रखी जाएगी।''

उन्होंने कहा, ''हमारी पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सक्षम है।''

उन्होंने कहा, ''लेकिन कौन सी एजेंसियां ​​पंजाब की शांति भंग करने की कोशिश कर रही हैं, यह स्पष्ट हो जाएगा क्योंकि जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारत अधिक खबरें

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?