लाइव न्यूज़ :

राष्ट्र विरोधी ताकतें युवाओं और किसानों को बरगला रही : सावंत

By भाषा | Updated: January 26, 2021 13:18 IST

Open in App

पणजी, 26 जनवरी गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्र विरोधी ताकतें कुछ मुद्दों पर युवाओं और किसानों को बरगला रही हैं और यह प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह देश की एकता के लिए काम करे।

राजधानी पणजी में आयोजित राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद सावंत ने लोगों को संबोधित करते हुए यह बात कही।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ भारत के संविधान में निहित है कि हम अलग-अलग विचारों का सम्मान करें। यह हमारा परम कर्तव्य है कि हम देश की एकता के लिए काम करें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्र विरोधी ताकतें युवाओं और किसानों के मन में भ्रम पैदा कर रही हैं और कुछ मुद्दों पर उन्हें बरगला रही हैं।’’

हालांकि, सावंत ने इस दौरान किसी खास मुद्दे का जिक्र नहीं किया।

उल्लेखनीय है कि केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमा पर हजारों किसान पिछले दो महीने से प्रदर्शन कर रहे हैं।

सावंत ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को देशभक्त होना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रत्येक नागरिक में देशभक्ति का जज्बा पैदा करने और भारत को ‘विश्वगुरु’ बनाने का मिशन शुरू किया है।’’

सावंत ने कहा कि सरकार ‘नया भारत’ बनाने के लक्ष्य की दिशा में काम कर रही है जो सभी मायनों में विश्व नेता हो।

उन्होंने कहा कि ‘आत्मनिर्भर भारत’, ‘स्वयंपूर्ण गोवा’ का लक्ष्य तटीय राज्य की ताकत को पुनर्जीवित कर ‘स्वर्णिम गोवा’ बनाने की है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने परेड और सलामी गारद का निरीक्षण किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू