लाइव न्यूज़ :

जींद के सरकारी अस्पताल से चोरी कोविड रोधी टीके की खेप बरामद

By भाषा | Updated: April 22, 2021 20:42 IST

Open in App

जींद, 22 अप्रैल जिला मुख्यालय स्थित नागरिक अस्पताल के पीपी सेंटर से बीती रात ताला तोड़कर चोरी किये गए कोविड-19 रोधी टीकों की 1710 खुराक की खेप बृहस्पतिवार शाम नाटकीय ढंग से सिविल लाइन थाने पहुंच गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

सिविल लाइन थाना पुलिस के मुताबिक शाम करीब पांच बजे बाइक सवार एक व्यक्ति थाने के बाहर चाय की दुकान पर टीकों की 1710 खुराक से भरा थैला दुकानदार के पास यह कहकर छोड़ गया कि उसमें मुंशी (थाने के कर्मी) का खाना है। पुलिस के मुताबिक थैले के अंदर एक पर्ची भी मिली है जिस पर लिखा था “सॉरी पता नहीं था कोरोना की दवाई है।”

पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) ओपी नरवाल ने बताया कि सामान्य अस्पताल के पीपी सेंटर से चोरी हुई टीकों की खुराक की खेप कोई व्यक्ति शाम को थाने के बाहर एक दुकान पर दे गया, फिलहाल मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

थाना पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से बाइक सवार का सुराग लगाने की कोशिश कर रही है। पीपी सेंटर से गायब हुई फाइलों का हालांकि अब तक कोई सुराग नहीं लगा है।

गौरतलब है कि सिविल अस्पताल के पीपी सेंटर में बुधवार शाम को टीकाकरण शिविरों से बची हुई टीके की 1710 खुराक फ्रिज में रखी गई थीं। इनमें कोविशील्ड की 1270 खुराक और कोवैक्सीन की 440 खुराक शामिल थीं। बुधवार की रात चोरों ने पीपी सेंटर का ताला तोड़ कर फ्रिज में रखी टीके की खुराक और दूसरे कमरे में रखी 'इंक्वायरी फाइल' चोरी कर ली गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल