लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में एक करोड़ से अधिक लोगों को लगाया गया कोविड रोधी टीका

By भाषा | Updated: April 11, 2021 14:19 IST

Open in App

मुंबई, 11 अप्रैल महाराष्ट्र में अब तक एक करोड़ से अधिक लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया जा चुका है।

टीकाकरण मुहिम देशभर में इस साल 16 जनवरी को शुरू हुई थी और इस समय अग्रिम मोर्चे के कर्मी, स्वास्थ्य सेवा कर्मी और 45 साल एवं इससे अधिक आयु के लोग टीकाकरण कराने के पात्र हैं।

महाराष्ट्र के प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) प्रदीप व्यास ने रविवार को एक बयान में कहा, ‘‘हमने एक करोड़ खुराक लगाने का आंकड़ा आज पार कर लिया। आज दोपहर तक हम 1,00,38,421 खुराक लगा चुके हैं।’’

कोविड-19 रोधी टीकों की किल्लत की खबरों के बीच केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने शनिवार को कहा कि महाराष्ट्र को कोविड-19 रोधी टीके की 1.10 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

जावड़ेकर ने कहा कि महाराष्ट्र के अलावा गुजरात और राजस्थान को एक करोड़ से अधिक खुराक दी गई हैं।

टीके की उपलब्धता को लेकर केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच आरोप-प्रत्यारोप के बारे में पूछे जाने पर जावड़ेकर ने कहा कि यह राजनीति करने का समय नहीं है।

इससे पहले, महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने आरोप लगाया था कि जनसंख्या एवं मरीजों की संख्या के मामले में महाराष्ट्र से छोटे कई राज्यों को टीकों की अपेक्षाकृत अधिक खुराक दी गई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां