लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के सात जिलों में 18 वर्ष से ऊपर के लोगों का कोविड रोधी टीकाकरण शुरू, योगी ने की शुरुआत

By भाषा | Updated: May 1, 2021 22:40 IST

Open in App

लखनऊ, मई उत्तर प्रदेश के उन सात जिलों में शनिवार से 18-44 आयु वर्ग के लोगों का कोविड रोधी टीकाकरण शुरू हो गया जहां संक्रमण के नौ हजार से अधिक उपचाराधीन मामले हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में अवंती बाई अस्पताल पहुंचकर संबंधित आयु समूह के लोगों के लिए नि:शुल्क कोरोना टीकाकरण अभियान शुरू किया। शनिवार को एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने अवंती बाई अस्पताल में 18-44 आयु वर्ग के लोगों के कोविड रोधी टीकाकरण की शुरुआत की।

शनिवार को जारी किये गये सरकारी बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस को समाप्त करने के उद्देश्य से 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के कोविड टीकाकरण के प्रथम चरण की शुरुआत की गयी है।

उन्होंने कहा कि सर्वाधिक उपचाररत मरीजों एवं सर्वाधिक संक्रमण दर वाले सात जिलों में कोविड-19 टीकाकरण के लिए नए सॉफ्टवेयर के ट्रायल के साथ, युवाओं के लिए इन जिलों के 85 केन्द्रों में निःशुल्क टीकाकरण कार्य प्रारम्भ हो गया है।

योगी ने कहा कि अगले पांच दिनों तक लखनऊ, कानपुर नगर, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, बरेली एवं मेरठ में टीकाकरण कार्यक्रम सम्पन्न होगा। इसके बाद प्रत्येक जिले में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों का निःशुल्क टीकाकरण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों के लिए 2,500 केन्द्रों में शनिवार को टीकाकरण कार्य संचालित हो रहा है । भारत सरकार 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए वैक्सीन उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि यह सभी टीकाकरण कार्यक्रम निःशुल्क हैं और प्रत्येक नागरिक को बिना किसी भेदभाव के कोरोना वैक्सीन लगायी जा रही है।

प्रवक्ता के मुताबिक़ संबंधित आयु समूह के लोगों को मुफ़्त टीका उपलब्ध कराने के अभियान की मुख्यमंत्री रात में निगरानी करते रहे और उन्होंने शुक्रवार देर शाम सरकारी विमान भेजकर हैदराबाद से टीके की खेप मंगवाई।

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक जिन सात जिलों में टीकाकरण की शनिवार को शुरुआत हुई, उनमें लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ और बरेली शामिल हैं।

अपर मुख्‍य सचिव (स्‍वास्‍थ्‍य) अमित मोहन प्रसाद ने शुक्रवार को कहा था कि एक मई से 18-44 आयु वर्ग के लोगों के टीकाकरण की शुरुआत सात जिलों में होगी और इसके बाद अन्य जिलों में यह लागू किया जाएगा।

उन्होंने कहा था कि पहले चरण में उन सात जिलों में टीकाकरण होगा जहां नौ हजार से अधिक उपचाराधीन मामले हैं।

प्रसाद ने कहा कि इस टीकाकरण के लिए जो सॉफ्टवेयर बना है, उसका परीक्षण भी इन जिलों में किया जाएगा और उसके पश्चात अन्य जिलों में भी इसे विस्तारित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि देश में कोविड-19 रोधी टीकाकरण शुरू होने के बाद से राज्य में अब तक 1.23 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। इनमें 1.01 करोड़ वे लोग हैं जिन्होंने पहली खुराक ली है और 22.33 लाख से अधिक लोगों ने दूसरी खुराक ली है।

प्रसाद ने सभी पात्र लोगों से कोविड-19 टीका लगवाने का अनुरोध किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह