लाइव न्यूज़ :

सरकार विरोधी गैंग ने अब अंतरराष्ट्रीय शक्ल ले ली है : मंत्री

By भाषा | Updated: February 10, 2021 16:53 IST

Open in App

बलिया (उत्तर प्रदेश), 10 फरवरी उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर ने विपक्ष पर किसानों के बहाने तमाशा खड़ा करने का आरोप लगाते हुए बुधवार को कहा कि देश में बने सरकार विरोधी 'गैंग' ने अब अंतरराष्ट्रीय शक्ल ले ली है। उन्होंने पुलिस पर हमले की घटनाओं के लिए भी देश विरोधी ताकतों को जिम्मेदार ठहराया।

पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांग जन सशक्तिकरण मंत्री राजभर ने भाजपा जिला कार्यालय पर संवाददाताओं से बातचीत में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के सहारनपुर दौरे के समय दफा 144 लगाने को लेकर पूछे जाने पर कहा कि किसानों के बहाने तमाशा खड़ा किया जा रहा है।

उन्होंने यह भी कहा, "देश में गैंग बन गया है। इस गैंग ने अंतरराष्ट्रीय शक्ल ले ली है। रिहाना के ट्वीट के पीछे कांग्रेस के नेता भाग रहे हैं। कांग्रेस के नेता मोदी सरकार का विरोध करें, लेकिन देश का विरोध न करें।"

कासगंज जिले में मंगलवार शाम पुलिस पर हुए हमले के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने पर जोर देते हुये राजभर ने पुलिस पर बढ़ते हमले की घटना के लिए देश विरोधी ताकतों को जिम्मेदार ठहराया।

उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना के लिए देश, प्रदेश और समाज को अशांत करने वाली ताकतें जिम्मेदार हैं।

मंत्री ने राज्य सरकार के पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर पर हमला करते हुए कहा कि पंचायत चुनाव और उत्तर प्रदेश विधानसभा के होने वाले चुनाव में राजभर की पार्टी का अस्तित्व समाप्त हो जायेगा।

उन्होंने कहा कि ओम प्रकाश समाज को धोखा देने वाले नेता हैं। इन्होंने महाराज सुहेलदेव का नाम जोड़कर पार्टी बनायी है और महाराज सुहेलदेव के दुश्मनों से ही हाथ मिलाते हैं।

राजभर ने कहा कि बहराइच में महाराज सुहेलदेव का भव्य स्मारक बनेगा जिसका शिलान्यास 16 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आनलाइन माध्यम से करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू