लाइव न्यूज़ :

किसान विरोधी धरना देश विरोधी ताकतों द्वारा प्रायोजित : भाजपा विधायक

By भाषा | Updated: December 18, 2020 12:36 IST

Open in App

बलिया (उप्र), 18 दिसंबर भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुरेंद्र सिंह ने नये कृषि कानून के विरोध में हो रहे देशव्यापी किसान आंदोलन को ‘देश विरोधी ताकतों का प्रायोजित धरना’ करार देते हुए दावा किया कि इस आंदोलन को विदेशों से पैसा मिल रहा है।

जिले के बैरिया क्षेत्र के भाजपा विधायक सिंह ने बृहस्पतिवार रात अपने आवास पर संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘किसान आंदोलन को देखकर लगता है कि यह देश विरोधी ताकतों के द्वारा प्रायोजित धरना है और इसको विदेश से पैसा मिल रहा है।’’

उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि ‘‘जिस तरह से विदेशी ताकतें शाहीनबाग में आंदोलन को हवा दे रही थीं, उसी तरह नये कृषि कानून के विरोध में हो रहे देशव्यापी किसान आंदोलन को विदेशी ताकतें हवा दे रही हैं।’’

सिंह ने आरोप लगाया, ‘‘विदेशी ताकतें आंदोलन की आड़ में देश को अस्थिर करना चाहती हैं। आंदोलन में खालिस्तानी चिंतन वाले ही बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सरकार को देश विरोधी सोच रखने वाली ताकतों को रौंदते हुए आंदोलन को कुचलना चाहिए और ऐसे लोगों से सख्ती से निपटना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो