लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में सात से 29 अक्टूबर के बीच धूल रोधी अभियान चलेगा

By भाषा | Updated: October 6, 2021 18:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह अक्टूबर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बुधवार को कहा कि दिल्ली सरकार धूल प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए सात से 29 अक्टूबर के बीच एक अभियान चलाएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार धूल नियंत्रण मानदंडों की निगरानी के लिए बृहस्पतिवार को एक ‘वेब पोर्टल’ भी शुरू करेगी ।

राय ने कहा कि दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति की 17 तथा ‘ग्रीन मार्शल’ की 14 टीमों सहित कुल 31 टीमों का गठन निर्माण स्थलों का निरीक्षण करने एवं स्थिति पर निगरानी रखने के लिए किया गया है।

दिल्ली सरकार ने इससे पहले धूल संबंधी प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए निर्माण और ढांचे ध्वस्त करने वाली एजेंसियों की खातिर 14 सूत्री दिशानिर्देश जारी किए थे।

राय ने कहा, ‘‘परियोजना प्रस्तावकों को नियमों का उल्लंघन करते हुए पाये जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। अगर वे दो दिन में नोटिस का जवाब नहीं देते हैं, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उसके बाद भी यदि वे नियमों का उल्लंघन जारी रखते हैं तो काम रोकने का आदेश जारी किया जएगा।’’

राष्ट्रीय हरित अधिकरण के दिशानिर्देशों के अनुसार निर्माण स्थलों पर नियमों का उल्लंघन करने पर 1000 रूपये से पांच लाख रूपये तक जुर्माना लगाया जा सकता है।

इन 14 सूत्री दिशा-निर्देशों के तहत निर्माण स्थलों को टिन की चादरों का उपयोग कर चारों ओर से ढकना आवश्यक है। इसके अलावा, 20 हजार वर्ग मीटर से अधिक बड़े निर्माण स्थल पर ‘एंटी-स्मॉग गन’ तैनात करना जरूरी है। निर्माण सामग्री लाने वाले वाहनों का भी पूरी तरह ढका होना जरूरी है। इसके अलावा खुले में पत्थर काटने की भी अनुमति नहीं होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे