लाइव न्यूज़ :

धूल रोधी अभियान : दिल्ली में अब तक 103 स्थलों का निरीक्षण, उल्लंघन के 32 मामलों में लगाया जुर्माना

By भाषा | Updated: October 9, 2021 16:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने शनिवार को कहा कि शहर सरकार की टीमों ने अब तक अपने धूल रोधी अभियान के तहत यहां 103 निर्माण स्थलों का निरीक्षण किया है और उल्लंघन के 32 मामलों में जुर्माना लगाने सहित विभिन्न कार्रवाई की है।

उत्तरी दिल्ली के खैबर पास इलाके के एक मॉल में एक निर्माण स्थल का औचक निरीक्षण करने वाले मंत्री ने वहां धूल रोधी उपायों के अनुपालन पर संतोष व्यक्त किया।

सर्दियों में प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली सरकार ने बृहस्पतिवार को अपना धूल रोधी अभियान शुरू किया था जिसका समापन 29 अक्टूबर को होगा।

राय निर्माण स्थलों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं ताकि क्षेत्र को ढकने, स्मॉग गन लगाने और हवा में फैलने वाली धूल को नियंत्रित करने के लिए पानी के छिड़काव जैसे उपायों की जांच की जा सके। उन्होंने प्रगति मैदान में एक निर्माण स्थल पर अपने दौरे के दौरान कई तरह के उल्लंघन पाए थे, जिसके बाद संबंधित कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई थी।

राय ने कहा कि दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति की टीम जिला स्तर पर निर्माण स्थलों का निरीक्षण कर रही हैं। उन्होंने सभी निजी और सरकारी एजेंसियों से दिल्ली को प्रदूषण के खिलाफ लड़ाई जीतने में मदद करने के लिए धूल-रोधी मानदंडों का पालन करने की अपील की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों