लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक विधान परिषद में गौहत्या विरोधी विधेयक पारित

By भाषा | Updated: February 8, 2021 22:40 IST

Open in App

बेंगलुरु, आठ फरवरी कांग्रेस पार्टी और जद (एस) के विरोध के बीच सोमवार को कर्नाटक विधान परिषद में गौहत्या विरोधी विधेयक को ध्वनि-मत से पारित कर दिया गया।

विधानसभा में यह विधेयक पहले ही पारित हो चुका है। परिषद के उप सभापति एम के प्राणेश ने विधेयक पर मतदान कराया।

जद (एस) के कई एमएलसी ने सदन में इसको लेकर हंगामा किया। कई नेताओं ने विधेयक की प्रतियों को फाड़ दिया और उन्हें सभापति के आसन के पास फेंक दिया।

इन हंगामों के बीच, उप सभापति ने घोषणा की कि विधेयक पारित हो गया है। भाजपा सदस्यों ने मेज थपथपाकर खुशी का इजहार किया।

बाद में, सदन को मंगलवार के लिए स्थगित कर दिया गया।

इससे पहले, पशुपालन मंत्री प्रभु चौहान ने सदन में चर्चा के लिए विधेयक को प्रस्तुत किया।

चर्चा के दौरान, कई कांग्रेस और जद (एस) एमएलसी ने विधेयक को किसान विरोधी करार दिया, कहा कि इसमें समाज के कुछ वर्गों को निशाना बनाया गया है। उन्होंने मांग की है कि इसे वापस ले लिया जाए या पुनरीक्षण के लिए संयुक्त प्रवर समिति को भेजा जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारत अधिक खबरें

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी