लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड रोधी टीके का स्टॉक एक दिन चलेगा: आधिकारिक बुलेटिन

By भाषा | Updated: July 16, 2021 19:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 जुलाई राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस रोधी टीकों का स्टॉक केवल एक दिन तक चलेगा। यह दावा शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक बुलेटिन में किया गया है।

बुलेटिन के मुताबिक, शहर में बृहस्पतिवार को कोविड रोधी टीके की 33,186 खुराकें लगाईं हैं, जिनमें से 21,189 पहली खुराकें थीं जबकि 11,997 दूसरी खुराकें थीं।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में अबतक टीके की कुल 91,86,905 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। शुक्रवार सुबह, दिल्ली में, कोवैक्सीन की 2,27,600 खुराकें थीं और कोवीशील्ड की 1,13,900 खुराकें थीं। इससे पहले बृहस्पतिवार को स्टॉक में कोवीशील्ड की 1,04,150 शामिल की गई थीं।

दिल्ली सरकार के मुताबिक, कोवैक्सीन का स्टॉक ‘सीमित है और उसकी आपूर्ति का अनियमित चक्र है‘, इसलिए इसका 20 प्रतिशत पहली खुराक के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

टीकाकरण कार्यक्रम 1,374 केंद्रों पर चल रहा है, जिनमें प्रतिदिन टीके की 2,26,552 खुराकें लगाई जा सकती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे