लाइव न्यूज़ :

कोविड रोधी टीकाकरण गति बनाए रखने के लिए जुलाई में 45 लाख खुराक की जरूरत: आप विधायक

By भाषा | Updated: June 27, 2021 19:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 जून आप विधायक आतिशी ने रविवार को कहा कि दिल्ली सरकार ने केंद्र को सूचित किया है कि राष्ट्रीय राजधानी में रोजाना डेढ़ लाख लोगों को टीका लगाने की वर्तमान गति को बनाए रखने के लिए जुलाई महीने में यहां 45 लाख खुराक की आवश्यकता होगी।

उन्होंने कहा, ''टीकाकरण की गति बनाए रखने के लिए 45 लाख से अधिक खुराक की आवश्यकता होगी।’’

दिल्ली के टीकाकारण बुलेटिन के अनुसार 18 से 44 साल आयु वर्ग में 25 प्रतिशत लोगों को कम के कम एक खुराक दी जा चुकी है। इस आयु वर्ग में 92 लाख लोगों का टीकाकारण होना है।

आतिशी ने कहा कि शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में रिकॉर्ड 2.07 लाख खुराक दी गयीं। इनमें से डेढ़ लाख से अधिक खुराक युवाओं को दी गयीं।

उन्होंने कहा कि दिल्ली के पास अभी टीकों की 7.06 लाख खुराक उपलब्ध हैं। इनमें से कोविशील्ड की 5.4 लाख खुराक हैं। अगर अधिकारी इसी गति से टीकाकरण करते रहे तो यह स्टॉक तीन दिन में समाप्त हो जाएगा।

आप नेता ने कहा, ''हमने केंद्र सरकार को लिखा है कि रोजाना डेढ़ लाख खुराक देने की गति बनाए रखने के लिए दिल्ली को 45 लाख खुराक की आवश्यकता होगी।''

उन्होंने कहा, ''हमने केंद्र से 18 से 44 साल आयु वर्ग के लोगों के लिए टीकों की अपूर्ति बढ़ाने को कहा है क्योंकि टीकाकरण के लिए युवा अधिक उत्साहित हैं। वे अकेले नहीं आते हैं, वे अपने सा​थ परिवार के वरिष्ठ सदस्यों को लेकर आते हैं।''

टीकाकरण की शुरुआत के बाद से दिल्ली में अब तक 73 लाख से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। राष्ट्रीय राजधानी में 17 लाख से अधिक लोग दोनों खुराक ले चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!