लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश में 10, 17, 24 नवम्बर और चार दिसम्बर को कोविड रोधी टीकाकरण महाअभियान

By भाषा | Updated: November 5, 2021 18:07 IST

Open in App

भोपाल, पांच नवंबर मध्यप्रदेश में 10, 17, 24 नवम्बर और 4 दिसम्बर को कोविड रोधी टीकाकरण महाअभियान संचालित किया जायेगा, ताकि शत-प्रतिशत पात्र व्यक्तियों को दिसम्बर माह के अंत तक यह टीका लगाया जा सके। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया, ‘‘प्रदेश के शत-प्रतिशत लक्षित व्यक्तियों को दिसम्बर माह के अंत तक कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक लगाने के लिये रणनीति बनाई गई है। इसके लिए सप्ताह के सातों दिन कोविड-19 टीकाकरण केन्द्र पर टीकाकरण किया जा रहा है और कोरोना रोधी टीकाकरण महाअभियान 10, 17, 24 नवम्बर और 4 दिसम्बर को संचालित किया जायेगा।’’

उन्होंने कहा कि कोरोना रोधी टीके की प्रथम खुराक से शेष रहे लोगों और दूसरी खुराक से शेष रहे लोगों को चिन्हित कर उन्हें टीकाकरण केन्द्र तक पहुंचाने और उनका टीकाकरण सुनिश्चित कराने के लिये सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में कोरोना रोधी टीकाकरण के लिये किये गये नवाचारों को देखते हुए शत-प्रतिशत व्यक्तियों का टीकाकरण करवाने में कारगर नवाचार और रणनीति को अपनाने के लिये भी कहा गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos