लाइव न्यूज़ :

कोविड रोधी टीकाकरण: 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने पर तिरंगे के रंग में 100 स्मारक किए जाएंगे रोशन

By भाषा | Updated: October 21, 2021 13:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर देश में कोविड-19 रोधी टीकों की अब तक दी गई खुराक की संख्या 100 करोड़ के पार पहुंचने के मौके पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) राष्ट्रीय ध्वज के रंगों में अपने 100 विरासत स्मारकों को रोशन करेगा।

अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि लाल किला, कुतुब मीनार, हुमायूं का मकबरा, तुगलकाबाद किला, पुराना किला, फतेहपुर सीकरी (आगरा), रामप्पा मंदिर, हम्पी, धोलावीरा (गुजरात), प्राचीन लेह पैलेस सहित 17 यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल, कोलकाता में करेंसी बिल्डिंग तथा मेटकाफ हॉल, मध्य प्रदेश में खजुराहो मंदिर और हैदराबाद में गोलकोंडा किला उन 100 स्मारकों में शामिल हैं, जिन्हें तिरंगे के रंग की रोशनी से रोशन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कर्मचारियों, अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मियों, वैज्ञानिकों, टीका बनाने वालों और देश के नागरिकों को सम्मान देने के लिए ऐसा किया जा रहा है, जिन्होंने वैश्विक महामारी का हिम्मत से सामना किया।

उन्होंने कहा कि यह देश में कोविड-19 रोधी टीकों की अब तक दी गई खुराकों की संख्या 100 करोड़ के पार जाने के जश्न का एक हिस्सा है।

कोविड-19 रोधी टीकों की अब तक दी गई खुराकों की संख्या बृहस्पतिवार को 100 करोड़ के पार चली गई।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने एक ट्वीट करके देश को यह उपलब्धि हासिल करने पर बधाई दी और कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सक्षम नेतृत्व का परिणाम है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, देश में टीकाकरण के पात्र वयस्कों में से करीब 75 प्रतिशत लोगों को कम से कम एक खुराक लग चुकी है, जबकि करीब 31 प्रतिशत लोगों को टीके की दोनों खुराकें लग चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल