लाइव न्यूज़ :

मुंबई में बिस्तर पर आश्रित 602 लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया गया : बीएमसी ने अदालत में कहा

By भाषा | Updated: August 5, 2021 12:56 IST

Open in App

मुंबई, पांच अगस्त बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बृहस्पतिवार को बंबई उच्च न्यायालय को बताया कि बिस्तर पर आश्रित 4,715 लोगों ने अभी तक कोविड-19 रोधी टीका घर पर लगवाने के लिए पंजीकरण कराया है और उनमें से 602 लोगों को उनके घर पर टीके की खुराक दे दी गयी है।

बीएमसी की ओर से पेश वकील अनिल सखारे ने मुख्य न्यायाधीश दीपांकर दत्त और न्यायमूर्ति जी एस कुलकर्णी की खंडपीठ से कहा कि लोगों के सामने केवल एक बाधा चिकित्सा विशेषज्ञ से फिटनेस प्रमाणपत्र लेने की है।

बीएमसी ने बिस्तर पर आश्रित लोगों के लिए टीकाकरण अभियान 30 जुलाई को शुरू किया।

सखारे ने अदालत को बताया कि चार अगस्त तक नगर निकाय को घर पर टीका लगवाने के लिए 4,715 लोगों से आवेदन मिला। उन्होंने बताया, ‘‘बुधवार तक बिस्तर पर आश्रित 602 लोगों को उनके घर में टीके की खुराक दी गयी। एक डॉक्टर और एक नर्स की टीम एंबुलेंस के साथ पंजीकृत लोगों के घर जाती है और उन्हें टीके की खुराक दी जाती है।’’

उन्होंने बताया कि लोगों के सामने केवल एक बाधा है कि उन्हें एक डॉक्टर से फिटनेस प्रमाणपत्र लेना होता है जिसमें यह कहा गया हो कि जिस व्यक्ति को टीका लगाया जाना है वह बिस्तर पर आश्रित रहेगा या अगले छह महीनों तक चल नहीं सकेगा तथा यह व्यक्ति टीके की खुराक लेने के लिए फिट है।

राज्य सरकार की ओर से पेश हुए महाधिवक्ता आशुतोष कुम्भकोणी ने बिस्तर पर आश्रित और चलने-फिरने में अक्षम लोगों के लिए कोविड-19 टीकाकरण की सरकार की नीति अदालत को सौंपी।

अदालत वकील धृति कपाड़िया और कुनाल तिवारी की जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही है जिसमें केंद्र तथा राज्य सरकारों को 75 साल से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों खासतौर से दिव्यांग लोगों और बिस्तर या व्हीलचेयर पर आश्रित लोगों के लिए घर-घर जाकर टीका लगाना शुरू करने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित