लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 रोधी टीकाकरण: मध्यप्रदेश में अबतक नौ करोड़ से अधिक खुराकें दी गई

By भाषा | Updated: December 6, 2021 16:01 IST

Open in App

भोपाल, छह दिसंबर मध्य प्रदेश में इस साल जनवरी के मध्य में शुरू कोविड-19 रोधी टीकाकरण के बाद से अब तक टीके की नौ करोड़ से अधिक खुराकें लोगों को दी जा चुकी हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

कोविन पोर्टल के अनुसार मध्य प्रदेश में टीके की अबतक 9,03,96,161 खुराकें लोगों को दी जा चुकी है। इनमें से 5,13,86,375 लोगों को टीके की पहली खुराक तथा 3,90,09,786 लोगों को टीके की दोनों खुराकें दी जा चुकी हैं।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में 9,495 केंद्रों पर टीकाकरण किया जा रहा है। इनमें से 9,476 केंद्र सरकारी हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों और प्रदेश के लोगों के प्रयासों की सराहना करते हुए पात्र लोगों से अपील की कि वे जल्द से जल्द टीका लगवा लें ताकि तीसरी लहर को आने से रोका जा सके और कोरोना संक्रमण के नए स्वरूपों से बचाव किया जा सके।

उन्होंने अधिकारियों से लोगों की भागीदारी के मॉडल को अपनाकर नए ओमीक्रोन संस्करण से निपटने के लिए कहा। उन्होंने नागरिकों से महामारी के दिशा निर्देश जैसे मास्क पहनने और शारीरिक दूरी बनाए रखने- का पालन करने की भी अपील की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं