लाइव न्यूज़ :

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो का अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 9, 2020 16:48 IST

Open in App

जयपुर,नौ दिसम्बर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के एक दल ने बुधवार को ब्यूरो के सवाईमाधोपुर के प्रभारी अधिकारी को जिला परिवहन अधिकारी से 80,000 रूपये की कथित रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

ब्यूरो के महानिदेशक भगवानलाल सोनी ने बताया कि सवाईमाधोपुर के प्रभारी आरोपी भैरूलाल अपने कार्यालय में अलग-अलग विभागों से कथित रूप से रिश्वत लेते थे। सूचना के सत्यापन के बाद बुधवार को जयपुर से गये एक दल ने आरोपी भैंरूलाल को सवाईमाधोपुर के जिला परिवहन अधिकारी महेश चंद्र से 80,000 रूपये मासिक रिश्वत के रूप में लेते हुए गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि अधिकारी के आवास व अन्य ठिकानों पर तलाशी जारी है।

उन्होंने बताया कि ब्यूरो के एक अन्य दल ने जयपुर डिस्कॉम बानसूर अलवर के तकनीकी सहायक को 28,000 रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

सोनी ने बताया कि जयपुर डिस्कॉम बानसूर जिला अलवर के तकनीकी सहायक आरोपी सुनील कुमार ने परिवादी से उसके खेत के कृषि कनेक्शन में स्वीकृत भार से अधिक हॉर्स पावर का ट्रांसफॉर्मर लगाने के कारण बनी जुर्माने की राशि नहीं लगाने की एवज में 30,000 रूपये की मांग की थी।

उन्होंने बताया कि आरोपी सुनील कुमार को बुधवार को 28,000 रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह