लाइव न्यूज़ :

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो का अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 9, 2020 19:10 IST

Open in App

जयपुर, नौ दिसम्बर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के एक दल ने बुधवार को ब्यूरो के ही एक अधिकारी को 80 हजार रुपये की कथित रिश्वत लेने के आरोप में और जिला परिवहन अधिकारी (डीटीओ) महेश चन्द को रिश्वत देने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि सवाईमाधोपुर एसीबी प्रभारी उपाधीक्षक भैरूलाल मीणा द्वारा अलग-अलग विभागों के अधिकारियों से मासिक रिश्वत लिए जाने की सूचना थी। आरोपी भैरूलाल मीणा को 80 हजार रुपये की रिश्वत लेने और जिला परिवहन अधिकारी (डीटीओ) महेश चन्द को रिश्वत देने के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि यह राशि डीटोओ द्वारा कथित तौर पर मासिक रिश्वत के रूप में दी जा रही थी।

सोनी ने बताया कि ब्यूरो के एक अन्य दल ने जयपुर डिस्कॉम बानसूर के तकनीकी सहायक को 28,000 रुपये की कथित रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि जयपुर डिस्कॉम बानसूर जिला अलवर के तकनीकी सहायक आरोपी सुनील कुमार ने परिवादी से उसके खेत के कृषि कनेक्शन को लेकर तय जुर्माना राशि नहीं लगाने की एवज में 30,000 रूपये की मांग की थी।

उन्होंने बताया कि आरोपी सुनील कुमार को बुधवार को 28,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन