लाइव न्यूज़ :

ACB की नोटिस पर महबूबा मुफ्ती ने कहा- पत्र से हैरानी नहीं है, मुख्यधारा के नेता एकजुट न हो पाएं ऐसा इसलिए किया जा रहा है

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 4, 2019 17:08 IST

मालूम हो कि एंटी करप्शन ब्यूरो ने जम्मू कश्मीर बैंक में गैर कानूनी नियुक्तियों को लेकर मबहबूबा मुफ्ती से सफाई मांगी थी। एसीबी ने महबूबा मुफ्ती से पूछा कि क्या जम्मू-कश्मीर बैंक में नियुक्तियों का आपने समर्थन किया है? इस विषय में अपनी सफाई दें।

Open in App

जम्मू कश्मीर बैंक में गैर कानूनी नियुक्तियों को लेकर एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) के नोटिस पर पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी अध्यक्षा महबूबा मुफ्ती ने सफाई दिया है। महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट कर कहा कि एसीबी की नोटिस पर कोई हैरानी नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यधारा के नेता एकजुट न हो पाएं और सामूहिक प्रतिक्रिया के प्रयास सफल न होने पाएं, इसके लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि, इस तरह के प्रयास नहीं चल पाएंगे।'

मालूम हो कि एंटी करप्शन ब्यूरो ने जम्मू कश्मीर बैंक में गैर कानूनी नियुक्तियों को लेकर मबहबूबा मुफ्ती से सफाई मांगी थी। एसीबी ने महबूबा मुफ्ती से पूछा कि क्या जम्मू-कश्मीर बैंक में नियुक्तियों का आपने समर्थन किया है? इस विषय में अपनी सफाई दें।

इससे पहले जम्मू कश्मीर के मौजूदा हालात पर पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने सवाल खड़े किए। रविवार को एक ट्वीट में उन्होंने कहा, 'यात्रियों, टूरिस्टों, मजदूरों, छात्रों और क्रिकेटरों को बाहर निकाल दिया गया है। जानबूझकर पैनिक और डर का माहौल बनाया जा रहा है लेकिन कश्मीरियों को सुरक्षा और राहत देने की जहमत नहीं उठा रहे। कहां गई इंसानियत, कश्मीरियत और जम्हूरियत?'

एक और ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'मैं सचिवालय के बाहर हूं और अभी भी यहां तिरंगे का साथ राज्य का झंडा लहरा रहा है। अफवाहों पर ध्यान ना दें!'

पूंछ में रैपिड एक्शन फोर्स तैनात

रविवार को भी जम्मू-कश्मीर में अनिश्चितता का दौर जारी है। गृहमंत्री अमित शाह ने उच्चस्तरीय बैठक बुलाई। दूसरी तरफ पूंछ जिले में रैपिड एक्शन फोर्स की तैनाती कर दी गई है।

जल्द से जल्द कश्मीर छोड़ने की सलाह

राज्य प्रशासन ने तीर्थयात्रियों और पर्यटकों से अपनी यात्रा बीच में रोकने और जल्द से जल्द कश्मीर घाटी छोड़ने के लिए कहा है। अधिकारियों के मुताबाकि, शनिवार को भारतीया वायु सेना के विमान ने दिन में श्रीनगर से दो फेरे लगाकर 326 पर्यटकों को घाटी से बाहर पहुंचाया। जब निर्देश जारी किया गया था तब घाटी में 11 हजार 301 पर्यटक मौजूद थे। वहीं, अब शनिवार को उनमें से 1,652 रह गए हैं। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरमहबूबा मुफ़्ती
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया