लाइव न्यूज़ :

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने अलग अलग मामलों में रिश्वत लेते तीन अधिकारियों को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: March 24, 2021 18:03 IST

Open in App

जयपुर, 24 मार्च राजस्थानों में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के दलों ने बुधवार को अलग अलग मामलों में रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर, नर्सिंग कॉलेज के उपप्राचार्य, आबकारी थाने के प्रहराधिकारी को घूसखोरी के आरोपों में गिरफ्तार किया।

ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि कोटा में रेलवे मंडल के सीनियर सेक्शन इंजीनियर (यू एस एफ डी) घनश्याम शर्मा को परिवादी से पश्चिम मध्य रेलवे मंडल में आठ पिवैन चलाने के टेण्डर के बकाया बिल पास करने की एवज में कथित रूप से 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगें हाथों बुधवार को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि शिकायत की सत्यापन के दौरान आरोपी ने परिवादी से 10 हजार रुपये प्राप्त किये थे।

सोनी ने बताया कि जोधपुर में एक अन्य दल ने भारत स्कूल ऑफ नर्सिंग कॉलेज के उप प्राचार्य अमोलक राम को परिवादी से जनरल नर्सिंग एवं मिडवाइफरी पाठ्यक्रम के डिप्लोमा का पंजीकरण प्रमाण पत्र जारी करने की एवज में कथित रूप से चार हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगें हाथों गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि भरतपुर में आबकारी थाना भरतपुर ग्रामीण के प्रहराधिकारी विक्रम सिंह को परिवादी से उसकी देशी-विदेशी शराब की दुकान पर कोई मामला नहीं बनाने की एवज में कथित रूप से छह हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगें हाथों गिरफ्तार किया है।

सोनी ने बताया कि आरोपियों के आवास एवं अन्य ठिकानों पर तलाशी जारी है और आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह