लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश में अब तक लगभग 1.75 करोड़ लोगों को लगाये गये कोरोना रोधी टीके : चौहान

By भाषा | Updated: June 28, 2021 13:15 IST

Open in App

भोपाल, 28 जून मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को कहा कि अब तक प्रदेश की लगभग 1.75 करोड़ आबादी को कोविड-19 रोधी टीका लगाकर उन्हें सुरक्षा कवच प्रदान किया जा चुका है।

मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने चौहान के हवाले से कहा, ‘‘अब तक प्रदेश की लगभग पौने दो करोड़ आबादी को टीका लगाया जा चुका है। इनमें से स्वास्थ्य कर्मचारियों और अग्रिम मोर्चे के 10.24 लाख कर्मचारियों को टीके की पहली खुराक और 67,030 को दूसरी खुराक मिल चुकी है। इसी प्रकार 18 से 44 वर्ष के 83.30 लाख लोगों को पहली खुराक और 13.95 लाख को दूसरी खुराक मिल चुकी है। वहीं 45 वर्ष से अधिक आयु के 80.90 लाख लोगों को पहली खुराक और 15.44 लाख लोगों को टीके की दूसरी खुराक मिल चुकी है।’’

चौहान ने बताया कि प्रदेश में टीकाकरण का कार्य निरन्तर जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा और सहयोग से टीकाकरण में मध्यप्रदेश देश में अग्रणी राज्य बना है। देश में एक साथ 21 जून को 86 लाख से अधिक लोगों ने टीके लगवाए। इसी दिन मध्यप्रदेश में 16 लाख से अधिक लोगों को टीके लगाए गये। अन्य राज्यों की अपेक्षा मध्यप्रदेश की टीकाकरण में लगभग 20 प्रतिशत भागीदारी रही और यह प्रदेशवासियों के दृढ़संकल्प और कर्मचारियों की कार्य-कुशलता का नतीजा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह