लाइव न्यूज़ :

सीएए विरोधी प्रदर्शन: न्यायालय ने निष्कासित छात्र को स्नातक परीक्षा देने की अनुमति दी

By भाषा | Updated: October 4, 2021 22:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार अक्टूबर उच्चतम न्यायालय ने उस छात्र को लखनऊ के एक विश्वविद्यालय से स्नातक के लिए छठे सेमेस्टर की परीक्षा देने की सोमवार को अनुमति दी जिसे संशोधिक नागरिकता कानून (सीएए) विरोधी प्रदर्शन आयोजित करने का प्रयास करने को लेकर निष्कासित कर दिया गया था।

न्यायमूर्ति एस के कौल और न्यायमूर्ति एम एम सुंदरेश की पीठ ने ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के इस हलफनामे पर गौर किया कि छात्र ने विश्वविद्यालय के कुलपति से ‘‘माफी’’ मांगी है। विश्वविद्यालय को पहले ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती उर्दू, अरबी-फ़ारसी विश्वविद्यालय के नाम से जाना जाता था।

पीठ ने छात्र अहमद रजा खान की ओर से पेश वरिष्ठ वकील हुजेफा अहमदी की इस दलील से सहमति जतायी कि बाद के घटनाक्रम को देखते हुए उसे परीक्षा देने की अनुमति दी जानी चाहिए।

पीठ ने अपने आदेश में कहा, ‘‘याचिकाकर्ता को अब अपने आचरण को सही रखने और विश्वविद्यालय को शिकायत का कोई मौका नहीं देने की आवश्यकता है। इसके मद्देनजर, विश्वविद्यालय को रियायतें देने दिया जाए। यदि याचिकाकर्ता किसी भी मामले में विवि को ऐसा कोई अवसर देता है तो हम विश्वविद्यालय को याचिकाकर्ता के खिलाफ कार्रवाई करने की स्वतंत्रता देते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू