लाइव न्यूज़ :

सीएए विरोधी आंदोलन को पुनर्जीवित किया जाएगा : अखिल गोगोई

By भाषा | Updated: July 2, 2021 15:32 IST

Open in App

गुवाहाटी, दो जुलाई विधायक अखिल गोगोई ने शुक्रवार को कहा कि असम में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ आंदोलन को पुनर्जीवित किया जाएगा।

नगांव में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान गोगोई ने कहा कि जब वह जेल में बन्द थे तब आंदोलन के नेताओं ने राज्य के लोगों को धोखा दिया।

जेल से रिहा होने के एक दिन बाद अपने निर्वाचन क्षेत्र शिवसागर जा रहे गोगोई ने कहा, “अब जब मैं बाहर आ गया हूं, तो मैं लोगों को आश्वासन देना चाहता हूं कि सीएए विरोधी आंदोलन फिर शुरू होगा। किसी (अवैध) विदेशी को राज्य में रहने की इजाजत नहीं दी जाएगी।”

दिसंबर 2019 में सीएए के विरोध में हिंसक प्रदर्शन में कथित भूमिका के कारण गोगोई को करीब 19 महीने जेल में रहना पड़ा। उन्होंने हाल में संपन्न विधानसभा चुनाव जेल में रहते हुए लड़ा और जीत हासिल की थी।

गोगोई ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार राज्य के लोगों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील नहीं है। उन्होंने कहा, “मैं राज्य विधानसभा में बड़े बांधों और टोल गेट का मुद्दा उठाउंगा। अगर सरकार समुचित प्रतिक्रिया देने में नाकाम रही तो हमें प्रदर्शन का रास्ता चुनना होगा।”

गुवाहाटी से करीब 400 किलोमीटर दूर शिवसागर के रास्ते में गोगोई को कई जगह रुकना पड़ा क्योंकि उनके समर्थक और स्थानीय लोग उनके स्वागत के लिये कतारबद्ध खड़े थे।

रायजोर दल के अध्यक्ष ने कहा, “जेल जा चुके मेरे जैसे व्यक्ति के लिए लोगों का यह प्यार साबित करता है कि मुझे गलत तरीके से बंद किया गया। भाजपा ने मुझे सलाखों के पीछे रखा और दूसरी बार जीत गई लेकिन यह फिर नहीं होगा। 2026 में एक नई सरकार बनाई जाएगी। आज से ‘भाजपा हटाओ’ आंदोलन शुरू होता है।”

चुनाव जीतने के बाद गोगोई का यह पहला शिवसागर दौरा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां