लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस के बगैर भाजपा-विरोधी मोर्चा संभव नहीं: नाना पटोले

By भाषा | Updated: June 22, 2021 00:32 IST

Open in App

मुंबई, 21 जून कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस के बगैर कोई भी भाजपा-विरोधी मोर्चा गठित करना संभव नहीं है। साथ ही उन्होंने वर्ष 2024 के चुनाव के लिए संभावित '' शिवसेना-राकांपा गठबंधन'' को शुभकामनाएं दीं।

पटोले ने संवाददाताओं से कहा, '' अगर वर्ष 2024 के चुनाव के लिए शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के बीच गठबंधन होने जा रहा है तो हम उन्हें शुभकामनाएं देते हैं। हालांकि, एक भाजपा-विरोधी मोर्चा कांग्रेस के बगैर साकार नहीं हो सकता।''

पटोले उस सवाल पर प्रतिक्रिया दे रहे थे, जिसमें उनसे पूछा गया था कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के अकेले मैदान में उतरने की सूरत में शिवसेना और रांकपा के बीच संभावित गठबंधन हो सकता है।

यह तीनों ही दल फिलहाल महाराष्ट्र में मिलकर गठबंधन सरकार चला रहे हैं। महा विकास आघाडी सरकार नवंबर 2019 में सत्ता में आई थी और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस