लाइव न्यूज़ :

मोहन सिंह मार्केट में अवैध निर्माण का दावा करने वाली याचिका पर डीडीए और एसडीएमसी से जवाब तलब

By भाषा | Updated: January 5, 2021 22:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच जनवरी दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) और दक्षिण दिल्ली नगर निगम से एक याचिका पर जवाब मांगा है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि अधिकारी यहां आर के पुरम की मोहन सिंह मार्केट में चल रहे अवैध निर्माण के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।

मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायमूर्ति प्रतीक जालान ने एनजीओ की ओर से दायर याचिका पर डीडीए और एसडीएमसी को नोटिस जारी किया है। याचिका में कहा गया है कि इस कथित अनाधिकृत निर्माण की शिकायत नगर निकाय और विशेष कार्यबल से करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई।

याचिका में दावा किया गया है कि है कि कार्यबल से कार्रवाई का अनुरोध करने पर भी कुछ नहीं किया गया।

डीडीए और एसडीएमसी ने सुनवाई के दौरान पीठ को बताया कि बाजार को पुनर्विकसित करने की योजना है।

उन्होंने कहा कि वे 28 जनवरी को अगली सुनवाई के दौरान हलफनामे के जरिये अपना जवाब दाखिल करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग