लाइव न्यूज़ :

मालेगांव धमाका मामले में एक और गवाह बयान से पलटा

By भाषा | Updated: December 23, 2021 00:19 IST

Open in App

मुंबई, 22 दिसंबर साल 2008 में हुए मालेगांव बम धमाके से संबंधित मामले में एक गवाह बुधवार को यहां विशेष एनआईए अदालत के समक्ष मुकर गया। वह कथित रूप से एक बैठक में शामिल हुआ था, जिसमें आरोपी सैन्य अधिकारी प्रसाद पुरोहित और सुधाकर द्विवेदी ने हिंदुओं के साथ हो रहे ''अन्याय'' के बारे में बात की थी।

इस मामले में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की विशेष अदालत ने जिन 218 गवाहों से पूछताछ की, उनमें से 13 अबतक मुकर चुके हैं।

अभियोजन पक्ष ने इस गवाह को बुधवार को मुकर चुका गवाह करार दिया जब उसने कथित तौर पर महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) के सामने दिया गया अपना बयान वापस ले लिया। एटीएस ने शुरू में मामले की जांच की थी।

साल 2007 में एटीएस के सामने दिये गए इस गवाह के बयान के अनुसार पुरोहित ने फोन कर उसे नासिक में 'स्वामी शंकराचार्य' (सुधाकर द्विवेदी) के 'दर्शन' करने के लिए कहा था।

इसके बाद गवाह द्विवेदी से मिलने गया। बैठक में कुछ अन्य लोग भी मौजूद थे। इस दौरान द्विवेदी ने ''हिंदुत्व-वाद'' के बारे में बात करते हुए अपने लैपटॉप पर एक सीडी भी चलाई थी, जिसमें हिंदुओं पर हुए अत्याचारों के दृश्य चल रहे थे।

बयान में कहा गया है कि द्विवेदी और पुरोहित ने कहा था कि हिंदुओं के साथ अन्याय हो रहा है और वे इस बारे में कुछ नहीं कर पा रहे।

बयान के अनुसार एक अन्य व्यक्ति ने मुस्लिमों के प्रति अपने आक्रोश के बारे में बात की और कहा कि एक बम धमाका होना चाहिये।

बुधवार को गवाह अपने बयान से पलट गया।

इस मामले अन्य आरोपियों में भोपाल से भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर शामिल हैं।

मुंबई से लगभग 200 किलोमीटर दूर उत्तरी महाराष्ट्र के मालेगांव में एक मस्जिद के निकट 29 सितंबर, 2008 को हुए धमाके में छह लोगों की मौत हुई थी और 100 से अधिक लोग घायल हो गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे