लाइव न्यूज़ :

एलोपैथी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के बाद रामदेव का एक और वीडियो सामने आया

By भाषा | Updated: May 27, 2021 16:19 IST

Open in App

देहरादून, 27 मई एलोपैथी के खिलाफ रामदेव की अपमानजनक टिप्पणी पर जारी विवाद के बीच अब एक और विवादास्पद वीडियो सामने आया है जिसमें योगगुरू सोशल मीडिया पर चल रहे 'अरेस्ट रामदेव' ट्रेंड पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कह रहे हैं कि उन्हें कोई गिरफ्तार नहीं कर सकता ।

'अरेस्ट रामदेव' ट्रेंड के बारे में बताए जाने पर उसका मजाक बनाते हुए योग गुरू वीडियो में कहते सुनाई दे रहे हैं कि 'अरेस्ट तो खैर उनका बाप भी नहीं कर सकता स्वामी रामदेव को ।'

इन ट्रेंड को गंभीरता से लेने लायक न माने जाने का संकेत देते हुए उन्होंने कहा, '(वे) एक शोर मचा रहे हैं कि रामदेव को गिरफतार करो । कभी कुछ चलाते हैं कभी कहते हैं कि ठग रामदेव, कभी महाठग रामदेव, कभी गिरफ्तार रामदेव । चलाते रहते हैं, उनको चलाने दो ।'

देहरादून के एक एलोपैथिक चिकित्सक ने कहा कि योग गुरू के ताजा वीडियो से प्रदर्शित हो रहा है कि वह एलोपैथी और एलोपैथिक चिकित्सकों के बारे में 'असंवेदनशील' टिप्पणी करने के बाद बिल्कुल भी शर्मिंदा नहीं है

उन्होंने कहा, 'रामदेव का बयान अहंकार से भरा हुआ है । यह दिखाता है कि वह अपने आपको कानून से उपर मानते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस