लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरु में एक और तीन मंजिला आवासीय इमारत ढही

By भाषा | Updated: September 28, 2021 13:52 IST

Open in App

बेंगलुरु, 28 सितंबर बेंगलुरु के लक्कासांद्रा में एक इमारत के ढहने के एक दिन बाद मंगलवार को ‘बेंगलोर मिल्क यूनियन लिमिटेड’ (बीएएमयूएल) का तीन मंजिला स्टाफ क्वार्टर डेयरी सर्कल के पास ढह गया।

पुलिस ने बताया कि बीएएमयूएल परिसर के भीतर हुए इस हादसे में तीन लोगों को मामूली चोटें आईं।

उन्होंने बताया कि जर्जर हालत वाली करीब 40 से 50 साल पुरानी इमारत वहां रह रहे कुछ परिवारों को आवंटित की गई थी।

आज सुबह इमारत में तेजी से दरारें आने लगीं जिसके बाद निवासियों ने अपने पड़ोसियों को चौकन्ना किया और हर कोई अपने-अपने घर से बाहर आ गया।

इमारत कुछ ही समय बाद ढह गई।

सोमवार को, लक्कासांद्रा इलाके में ‘नम्मा मेट्रो’ निर्माण मजदूरों को रहने के लिए दी गई तीन मंजिला इमारत ढह गई थी।

खुशकिस्मती से, इमारत के ढहने के दौरान कोई भी उसके अंदर मौजूद नहीं थी जबकि 25-30 मजदूर वहां रहा करते थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया