लाइव न्यूज़ :

एक और सेवानिवृत्त अधिकारी की आंध्र प्रदेश सरकार में नियुक्ति की गई

By भाषा | Updated: November 5, 2021 19:08 IST

Open in App

अमरावती, पांच नवंबर आंध्र प्रदेश सरकार ने भारतीय विदेश सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी ए. गीतेश शर्मा को अपना विशेष अधिकारी (अंतरराष्ट्रीय सहयोग) नियुक्त किया है। राज्य सरकार ने 1986 बैच के अधिकारी शर्मा की नियुक्ति के लिए सामान्य प्रशासन विभाग में इस नए पद का सृजन किया है।

इससे पहले शर्मा विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) का पदभार संभाल रहे थे। गीतेश शर्मा सेवानिवृत्त हुए उन अधिकारियों की सूची में हैं जिन्हें जगन मोहन रेड्डी ने सरकार ने कई नए पद बनाकर उनपर नियुक्त किया है। इनमें से कुछ को कैबिनेट मंत्री की रैंक भी दी गई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “केंद्र सरकार में भी इसी तरह कई पदों को भरा गया है।”

विशेष अधिकारी के रूप में शर्मा को सभी देशों के दूतावास से समन्वय स्थापित करने की जिम्मेदारी दी गई है जिसके तहत वह आंध्र प्रदेश आर्थिक विकास बोर्ड की सहायता करेंगे तथा राज्य सरकार के विभिन्न विभागों को अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर सलाह देंगे। मुख्य सचिव समीर शर्मा की ओर से जारी एक आदेश में यह जानकारी दी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल