लाइव न्यूज़ :

विधानसभा चुनाव से पहले एक और पुलिस पर्यवेक्षक पहुंचे बंगाल

By भाषा | Updated: March 17, 2021 17:44 IST

Open in App

कोलकाता, 17 मार्च विधानसभा चुनाव की तैयारियों का मुआयना करने एक और पुलिस पर्यवेक्षक अनिल कुमार शर्मा बुधवार को यहां पहुंचे।

सीईओ कार्यालय के एक सूत्र ने यह जानकारी दी।

चुनाव आयोग ने सोमवार को सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी शर्मा को नया पुलिस पर्यवेक्षक नियुक्त किया था।

इससे पहले, चुनाव आयोग ने अजय वी. नायक को विशेष महापर्यवेक्षक और विवेक दुबे को विशेष पुलिस पर्यवेक्षक नियुक्त किया था। वे चुनाव तैयारियों का अवलोकन करने और राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति का मुआयना करने के लिए सरकारी अधिकारियों के साथ बैठकें कर रहे हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय से जुड़े एक स्रोत ने कहा, ‘‘ नए पुलिस पर्यवेक्षक जल्द अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।’’

बी मुरली कुमार को विशेष व्यय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए 27 मार्च से 29 अप्रैल के बीच आठ चरणों में चुनाव होगा। मतगणना दो मई को की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे