लाइव न्यूज़ :

असम में एक और पुलिस मुठभेड़, नशीली दवा व्यापारी घायल

By भाषा | Updated: July 16, 2021 16:07 IST

Open in App

मोरीगांव (असम), 16 जुलाई असम के मोरीगांव जिले में पुलिस मुठभेड़ में नशीली दवाओं का संदिग्ध व्यापारी घायल हो गया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि यह व्यक्ति पुलिस की हिरासत से कथित तौर पर भाग निकलने की कोशिश कर रहा था।

उन्होंने बताया कि राज्य में दो महीने पहले भाजपा नीत दूसरी सरकार के सत्ता संभालने के बाद कम से कम 15 संदिग्ध आतंकवादी एवं अपराधी पुलिस मुठभेड़ में मारे गए हैं और 24 अन्य घायल हुए हैं जो या तो पुलिस हिरासत से कथित तौर पर भागने या सर्विस हथियार छीनने की कोशिश कर रहे थे।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मोइराबारी इलाके के ड्रग माफिया को पुलिसकर्मियों ने सगुनबाही गांव में बृहस्पतिवार देर रात एक बजे के करीब गोली मारी थी जब वह हिरासत से भागने की कोशिश कर रहा था।

पुलिस के एक सूत्र ने बताया कि यह घटना तब हुई जब आरोपी को नशीली दवा तस्करी के गिरोह के खिलाफ अन्य अभियान के लिए चार (रेती वाले) इलाके में ले जाया गया था।

अधिकारी ने बताया कि अंतर-राज्यीय गिरोह में शामिल संदिग्ध ड्रग तस्कर को उसके घुटने पर गोली मारी गई थी और उसे इलाज के लिए गोहाटी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।

उसे 14 जुलाई को पड़ोस के नगांव जिले से गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसके नगांव, मोरीगांव और कार्बी अंगलोंग जिलों के ड्रग माफियाओं और नगालैंड के दिमापुर के अपराधियों से संपर्क थे।

पिछले दो महीनों में हिरासत से "भागने की कोशिश" के दौरान कई संदिग्ध उग्रवादियों और अपराधियों को मार गिराने वाली पुलिस मुठभेड़ों की बढ़ती संख्या ने असम में एक राजनीतिक कोहराम मचा दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र