लाइव न्यूज़ :

गुजरात में पुलिस की कथित प्रताड़ना के शिकार एक और व्यक्ति की अस्पताल में मौत

By भाषा | Updated: February 6, 2021 22:49 IST

Open in App

भुज (गुजरात), छह फरवरी गुजरात के कच्छ जिले में मुंद्रा पुलिस थाने में पुलिस की कथित प्रताड़ना के शिकार एक और व्यक्ति की शनिवार को अहमदबाद के एक अस्पताल में मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

चोरी के एक मामले में 22 वर्षीय संदिग्ध हरजुग गढ़वी को पुलिस थाने में कथित प्रताड़ना में चोटें आई थी। उसे अवैध रूप से हिरासत में रखा गया था।

कच्छ (पश्चिम) के पुलिस अधीक्षक सौरभ सिंह ने कहा कि हिरासत में प्रताड़ना के शिकार एक और व्यक्ति ने शनिवार को अहमदाबाद के एक अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उसकी पहचान हरजुग गढ़वी के रूप में हुई है।

इससे पहले 12 जनवरी को मुंद्रा पुलिस थाने के अधिकारियों द्वारा पकड़े गये अर्जन गढ़वी (30) की 19 जनवरी को मौत हो गई थी। हवालात में कथित प्रताड़ना के कारण अर्जन घायल हो गया था।

अर्जन, हरजुग के अलावा पुलिस ने चोरी के मामले में एक और व्यक्ति को पकड़ा था।

ये तीनों लोग भुज जिले के समघोगा गांव के रहने वाले थे।

अर्जन की मौत के बाद 21 जनवरी को पुलिस अधिकारियों के खिलाफ हत्या और अवैध हिरासत में रखने का मामला दर्ज किया गया था।

एसपी ने बताया, ‘‘एक पुलिस निरीक्षक और एक होमगार्ड को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तीन आरोपी कांस्टेबल फरार हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया