झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत

By भाषा | Updated: November 29, 2020 19:17 IST2020-11-29T19:17:02+5:302020-11-29T19:17:02+5:30

Another person died of corona virus infection in Jharkhand | झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत

झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत

रांची, 29 नवंबर झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 963 हो गयी है।

स्वास्थ्य विभाग की रविवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार संक्रमण के 209 नये मामले सामने आये जिन्हें मिलाकर राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 108786 हो गयी है।

रिपोर्ट के अनुसार राज्य में 105669 लोग अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। इसके अलावा 2154 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

इसके अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य में एक संक्रमित की मौत हो गयी जो रांची का संक्रमित व्यक्ति था।

रिपोर्ट के अनुसार इस अवधि में कुल 35,208 नमूनों की जांच की गयी जिनमें से 209 संक्रमित पाये गये। इन संक्रमितों में रांची में 50, पूर्वी सिंहभूम में 43, धनबाद में 26 और बोकारो में 24 संक्रमित पाये गये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Another person died of corona virus infection in Jharkhand

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे