लाइव न्यूज़ :

कोलकाता में कारोबारी पर गोली चलाने के आरोप में एक और व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 15, 2021 13:17 IST

Open in App

कोलकाता,15 सितंबर पश्चिम बंगाल के कोलकाता में 12 सितंबर की रात एक कारोबारी पर की गई गोलीबारी की घटना में संलिप्त होने के आरोप में 22 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक व्यक्ति को मंगलवार की रात गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि कोलकाता पुलिस ने अब तक इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

उन्होंने बताया कि मामले में गिरफ्तार किया गया पहला व्यक्ति खाद्य पदार्थों की डिलीवरी करता है और उसने स्वीकार किया कि वह छह मोटरसायकिलों में सवार लोगों के उस समूह में शामिल था जो रविवार को गणेश प्रतिमा का विसर्जन करने जा रहे थे। अधिकारी ने बताया कि उनकी कारोबारी पंकज सिंह और उनके दोस्तों के साथ किसी बात को लेकर बहस हुई और बाद में उन्होंने एक मोटरसायकिल सवार को थप्पड़ जड़ दिया था।

अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति ने बाद में अन्य लोगों को बुला लिया और उनमें से एक ने कारोबारी पर गोली चला दी। घटना में कारोबारी सिंह घायल हो गए। हावड़ा निवासी सिंह का एक अस्पताल में उपचार चल रहा है।

यह घटना शहर के दक्षिणी इलाके में गोरकी सदन के निकट हुई। उस वक्त सिंह अपने मित्रों के साथ घर लौट रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह