लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में कोविड-19 से एक और मरीज की मौत, 28 नए मामले आए

By भाषा | Updated: September 24, 2021 23:17 IST

Open in App

लखनऊ, 24 सितंबर उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 से एक मरीज की मौत हुई है जबकि 28 नए मामले आए हैं।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी बुलेटिन के मुताबिक देवरिया में एक संक्रमित की मौत होने से राज्य में इस महामारी से अबतक जान गंवाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 22,890 हो गई है। वहीं, 28 नए मामले आने से राज्य में अबतक 17,097,47 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है।

बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 24 मरीजों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई है।इस तरह अब तक ठीक होने वाले मरीजों की संख्या कुल 16,86,668 हो गई है। प्रदेश में इस समय 189 मरीज उपचाराधीन हैं।

सरकारी बयान के मुताबिक प्रदेश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होने के बावजूद कोविड-19 का पता लगाने के लिए जांचे जा रहे नमूनों की संख्या में कमी नहीं की गई है। विभाग ने बताया कि गत 24 घंटे के दौरान कुल 2,20,745 नमूनों की जांच की गई जिन्हें मिलाकर अबतक राज्य में 7,73,65,923 नमूनों की जांच की जा चुकी है, जो देश में सर्वाधिक है। बृहस्पतिवार को प्रदेश के 63 जिलों में संक्रमण का एक भी मामला नहीं आया।

बयान के मुताबिक प्रदेश में कोविड-19 से बचाव के लिए चल रहे टीकाकरण अभियान के तहत प्रदेश में दी गई खुराकों की संख्या 10 करोड़ पहुंचने के करीब है। प्रदेश में अबतक टीके की 9,88,83,207 खुराक दी गई जो कि देश में सर्वाधिक है। बृहस्पतिवार तक टीके की 8,08,85,097 पहली खुराक और 1,79,98,110 खुराक दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos