अंडमान निकोबार द्वीप समूह में कोविड-19 का एक और नया मामला सामने आया

By भाषा | Updated: January 20, 2021 16:24 IST2021-01-20T16:24:25+5:302021-01-20T16:24:25+5:30

Another new case of Kovid-19 in Andaman and Nicobar Islands | अंडमान निकोबार द्वीप समूह में कोविड-19 का एक और नया मामला सामने आया

अंडमान निकोबार द्वीप समूह में कोविड-19 का एक और नया मामला सामने आया

पोर्ट ब्लेयर, 20 जनवरी अंडमान निकोबार द्वीप समूह में कोरोना वायरस से एक और व्यक्ति के संक्रमित होने की पुष्टि होने के साथ इस केंद्र शासित प्रदेश में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़ कर 4,989 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए लोगों की जांच के बाद यह नया मामला सामने आया।

अधिकारी ने बताया कि 16 जनवरी को टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से केंद्र शासित प्रदेश में कुल 645 लोगों को टीका लगाया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि अब तक कुल 4,897 लोग इस रोग से उबर चुके हैं। वहीं, कुल मृतक संख्या 62 है।

केंद्र शासित प्रदेश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 30 है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Another new case of Kovid-19 in Andaman and Nicobar Islands

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे