लाइव न्यूज़ :

देवेगौड़ा परिवार का एक और सदस्य राजनीति में; जद (एस) ने विधान परिषद चुनाव के लिए प्रत्याशी तय किए

By भाषा | Updated: November 23, 2021 16:24 IST

Open in App

बेंगलुरू, 23 नवंबर पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा के परिवार के एक और सदस्य ने चुनावी राजनीति में प्रवेश किया है। उनके पौत्र सूरज रेवन्ना को 10 दिसंबर को होने वाले विधान परिषद चुनाव के लिए घोषित जद (एस) के उम्मीदवारों की सूची में जगह मिली है।

देवेगौड़ा के बड़े पुत्र एच डी रेवन्ना के बेटे डॉक्टर सूरज हासन स्थानीय प्राधिकरण सीट से जद (एस) के उम्मीदवार हैं। यह क्षेत्र उनके परिवार का गढ़ माना जाता है। वह गौड़ा परिवार के 8वें सदस्य हैं जो राजनीति में हैं।

सूरज के पिता एच डी रेवन्ना पूर्व मंत्री और होलेनरसीपुरा से विधायक हैं, जबकि उनकी मां भवानी हासन जिला पंचायत की सदस्य थीं तथा भाई प्रज्वल हासन लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं।

जनता दल (एस) प्रमुख देवेगौड़ा कर्नाटक से राज्यसभा के सदस्य हैं और उनके दूसरे बेटे एवं पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी चन्नापटना से विधायक हैं।

कुमारस्वामी की पत्नी अनीता रामनगर क्षेत्र से विधायक हैं और उनके बेटे एवं जद (एस) युवा इकाई के अध्यक्ष निखिल ने मांड्या से 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए थे।

यदि हासन से सूरज यह चुनाव जीत जाते हैं, तो सभी चार प्रमुख सदनों- लोकसभा, राज्यसभा, विधानसभा और विधान परिषद में देवेगौड़ा परिवार के सदस्यों की भागीदारी होगी।

कर्नाटक विधान परिषद के लिए सदस्यों की सेवानिवृत्ति के कारण 20 स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्रों में 25 सीट पर 10 दिसंबर को द्विवार्षिक चुनाव होगा।

जद (एस) ने चुनाव के लिए केवल सात उम्मीदवार उतारे हैं। सूरज के अलावा अन्य उम्मीदवारों में एन अप्पाजीगौड़ा (मांड्या), अनिल कुमार आर (तुमकुरु), सी एन मंजेगौड़ा (मैसूरु), वक्कलेरी रामू (कोलार), एच एम रमेश गौड़ा (बेंगलुरु ग्रामीण), एच यू इसाक खान (कोडागु) शामिल हैं।

उम्मीदवारों की सूची जारी होने के बाद एचडी कुमारस्वामी ने पत्रकारों से कहा कि पार्टी ने केवल सात चुनिंदा सीटों पर ही उम्मीदवार उतारे हैं, क्योंकि वह कम समय में सभी सीटों पर ध्यान केंद्रित नहीं कर सकती।

चुनाव इसलिए हो रहा है क्योंकि विधान परिषद के 25 सदस्यों का कार्यकाल पांच जनवरी 2022 को पूरा होने जा रहा है।

भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पहले ही अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी हैं।आज नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख है और कल नामांकन पत्रों की छंटनी का कार्य होगा। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 26 नवंबर है और मतों की गिनती 14 दिसंबर को होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया