लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड के खदरी क्षेत्र में एक और तेंदुआ पिंजरे में कैद

By भाषा | Updated: December 8, 2021 16:05 IST

Open in App

ऋषिकेश, आठ दिसंबर ऋषिकेश देहात के खदरी क्षेत्र में आतंक की वजह बने एक तेंदुए परिवार के एक और सदस्य को बुधवार को पिंजरे में कैद कर लिया गया । सुबह पिंजरे में कैद हुआ एक वर्षीय मादा तेंदुआ इस वर्ष मई महीने के बाद से खदरी क्षेत्र में पकडा गया चौथा तेंदुआ है । सबसे पहले तीन अल्प वयस्क तेंदुये की मां पकड़ी गयी थी ।

ऋषिकेश के वन रेंज अधिकारी महेंद्र सिंह रावत ने बताया कि साढ़े सात महीने पहले मां तेंदुए के पकड़े जाने के बाद से उसके बच्चे प्रायः खदरी गांव के आबादी वाले क्षेत्र में घूमते रहने के कारण दहशत की वजह बने हुए थे ।

उन्होंने कहा कि चौथा तेंदुआ पकड़े जाने के बाद आबादी क्षेत्र में उनकी दहशत समाप्त होने की उम्मीद है । तेंदुओं में प्रायः अधिकतम पाच शावकों के जन्म देने का वैज्ञानिक अध्ययन है लेकिन इस मामले में सीसीटीवी फुटेज में मां तेंदुए के साथ तीन शावकों के ही होने की पुष्टि हुई थी ।

देहरादून के प्रभागीय वन अधिकारी नीतीशमणि त्रिपाठी ने आबादी क्षेत्र में स्थित बंद पड़ी आइडीपीएल फैक्ट्री के वीरान परिसर में तेंदुओं के आश्रय लेने के बारे में कहा कि जल्द ही इस समस्या का समाधान हो जाएगा ।

उन्होंने बताया कि पिछले माह आइडीपीएल की लीज खत्म हो चुकी है और अगले करीब 10 दिन में उस पर कब्जा कर लेने के बाद वन विभाग पूरे परिसर की छानबीन कर वहां से तेंदुओं को जंगल में शिफ़्ट कर देगा जिससे समस्या का समाधान हो जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल