कोलकाता पुलिस के एक और अधिकारी की कोविड-19 से मौत

By भाषा | Updated: November 16, 2020 20:26 IST2020-11-16T20:26:53+5:302020-11-16T20:26:53+5:30

Another Kolkata Police officer dies of Kovid-19 | कोलकाता पुलिस के एक और अधिकारी की कोविड-19 से मौत

कोलकाता पुलिस के एक और अधिकारी की कोविड-19 से मौत

कोलकाता, 16 नवंबर कोलकाता पुलिस के एक अन्य अधिकारी की कोविड-19 से सोमवार को मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि इस महामारी से अब तक विभाग के 11 कर्मियों की मौत हो चुकी है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि विशेष शाखा के उप निरीक्षक मानव बंद्योपाध्याय कोविड-19 से पीड़ित थे और अस्पताल में भर्ती थे।

अधिकारी ने कहा कि बंद्योपाध्याय की उम्र 40 के आसपास थी और सुबह अस्पताल में उनकी मौत हो गई।

कोलकाता पुलिस ने ट्वीट किया, “उप निरीक्षक मानव बंद्योपाध्याय के असामयिक निधन पर हमें गहरा दुख है। वह विशेष शाखा में नियुक्त थे। वह कोविड-19 से पीड़ित थे और कोरोना से मुकाबले में अग्रिम मोर्चे पर डटे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Another Kolkata Police officer dies of Kovid-19

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे