लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोविड-19 से एक और पत्रकार का निधन

By भाषा | Updated: November 5, 2020 14:25 IST

Open in App

भुवनेश्वर, पांच नवंबर ओडिशा में कोविड-19 से एक और पत्रकार का बृहस्पतिवार को निधन हो गया।

एक ओड़िया समाचार चैनल में काम करने वाले वरिष्ठ पत्रकार प्रबीर प्रधान की भुवनेश्वर स्थित एक अस्पताल में मौत हो गई।

उनके परिजनों ने यह जानकारी दी।

प्रधान, 35 वर्ष के थे।

वह अंगुल जिले के अठमालिक के रहने वाले थे।

उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो साल की बच्ची है।

प्रधान के पिता एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी थे और एक महीने पहले उनकी मौत भी कोविड-19 से हुई थी।

पिता के संक्रमित होने पर अनिवार्य पृथक-वास की अवधि पूरी करने के बाद प्रधान काम पर लौट आए थे।

उन्हें पिछले सप्ताह कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया और बुधवार को उन्हें वेंटिलेटर पर रखना पड़ा था।

पुलिस महानिदेशक अभय ने ट्वीट किया, “युवा और कर्मठ पत्रकार प्रबीर प्रधान के असामयिक निधन की सूचना पाकर बेहद दुखी हूं। वह पुलिस और अपराध कवर करते थे। हाल ही में उनके पिता का भी निधन हो गया था जो सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी थे। उनकी बहन से बात कर सांत्वना दी है। भगवान उन्हें सद्गति प्रदान करे।”

भुवनेश्वर-कटक की पुलिस कमिश्नरी ने प्रधान के सम्मान में श्रद्धांजलि बैठक का आयोजन किया है।

ओडिशा सरकार के मीडिया सलाहकार मानस मंगराज ने भी दिवंगत पत्रकार को श्रद्धांजलि दी है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समीर मोहंती ने प्रधान को एक कर्मठ पत्रकार बताया।

इससे पहले एक साप्ताहिक ओड़िया पत्रिका के सीमांचल पांडा, ‘द समाज’ के प्रियदर्शी पटनायक और ‘ईनाडु’ के के. सी. एच. रत्नम की कोविड-19 से मौत हो चुकी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे