लाइव न्यूज़ :

पंजाब में एक और अवैध शराब फैक्टरी का भंडाफोड़

By भाषा | Updated: May 2, 2021 21:17 IST

Open in App

चंडीगढ़, दो मई पंजाब पुलिस ने अमृतसर जिले के गांव में एक और शराब फैक्टरी का भंडाफोड़ करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उल्लेखनीय है कि गत दो महीने में यह सातवां गिरोह है जिसका भंडाफोड़ अमृतसर में पुलिस ने किया है।

पुलिस ने बोपराई खुर्द स्थित अवैध फैक्टरी पर शनिवार-रविवार की दरमियानी रात छापेमारी की कार्रवाई कर 1,18,400 किलोग्राम ‘लहान’(शराब बनाने में इस्तेमाल कच्चा माल), 390 लीटर अवैध शराब, 94 ड्रम (50-50 लीटर क्षमता के), चार गैस सिलेंडर, 20 तिरपाल जब्त किए हैं।

पुलिस ने मामले में पांच लोगों को भी गिरफ्तार किया है जिनकी पहचान सर्वण सिंह, अंग्रेज सिंह, संजय, अवतार सिंह और रेशम सिंह के तौर पर की गई है।

अमृतसर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ध्रुव दहिया ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके में करीब छह घंटे तक अभियान चलाया।

आधिकारी बयान के मुताबिक, ‘‘प्राथमिक जांच से संकेत मिले हैं कि आरोपियों ने अर्ध स्वचालित शराब फैक्टरी स्थापित की थी जिसमें गांव से ही गुड़ जैसे कच्चे माल लेकर शराब बनाई जाती थी गांव के बाहर इसका वितरण किया जाता था।

पुलिस ने बताया कि आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने और अन्य कानून सम्मत कार्रवाई करने की प्रक्रिया की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन